आज धार जिले के इंदौर–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा पर हुए भीषण सड़क हादसे से मन अत्यंत व्यथित है।

अभी शासकीय राजा भोज चिकित्सालय पहुँचकर घायलों से भेंट की, उनका हाल जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।माननीय प्रधानमंत्री  जी द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

माननीय मुख्यमंत्री  द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई है।

प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों के समुचित एवं नि:शुल्क उपचार की सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो मध्य प्रदेश के जिले धार में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत, 2 बच्चे शामिल  है सड़क हादसा में पिकअप-स्कार्पियो टक्कर के बाद वाहन कई बार  पलटी खाई थी

जिसमें 35 सवार मजदूरों में कई घायल, कई गंभीर  हालत में है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ियों की रफ्तार कितनी तेज थी कि इसका बयां करना मुमकिन नहीं है दोनों वहां बड़ी तेजी से चल रहे थे तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, घटना लगभग रात 9 बजे की है हादसे की खबर मिलता ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायलों को 112 की सहायता से नजदीकी शासकीय हॉस्पिटल रेफर किया गया घटना होते ही सवार मजदूर के चिकने चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी सड़क पर चल रहे रहागीर तत्काल ही घायलों को बचाने  शुरू कर चुके थे पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस भी तत्काल घटना स्तर पर मौजूद हो गई और पुलिस जवानों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल रवाना किया गया मृत्यु मजदूरों की डेड बॉडी को निकाल कर पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया

Leave a Reply