Skip to content
ताज़ा खबर
किसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराए
11 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
हरदा

सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

2 min read
Text Size:

हरदा -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खिरकिया विकासखंड के 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रथम चरण में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम बारंगा, सेक्टर मांदला, परियोजना खिरकिया में आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन  कमल पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों एवं हितग्राहियों को मिठाई एवं स्वल्पाहार वितरित किया। कार्यक्रम में बच्चों एवं हितग्राहियों का पूजन कर उन्हें खिलौने एवं पोषण सामग्री प्रदान की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य योजनाएं शामिल रहीं। अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश सेजकर, सरपंच श्री गोकुल दास बघेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती योगमाया शर्मा, श्रीमती माया पारे, श्रीमती नमृता पुजारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी श्री अनुराग दुबे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम चारुवा में जनपद सदस्य श्री जगदीश प्रसाद कीर तथा खिरकिया में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत कौर के मुख्य आतिथ्य में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

What do you think?