Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
ग़ज़ल

Gazal : मैंने तो सारा घर बांट दिया संसार को…

1 min read
I have distributed the whole house to the world...

अच्छा हुआ भुला दिया तुने मेरे प्यार को,
मैंने तो सारा घर बांट दिया संसार को,

तेरा प्यार न जाने किस के पास जाता,
न जाने किस-किस के दर की ठोकरे ये खाता,

एक बात हम तुम को बता दें,
भुल गये तुम न भुले हम तेरे वादे,

कैसे हम तुझको सजा दें,
या तेरी खुशनसीबी पर तुझको दुआ दें,

एक गरीब का प्यार ही सही था,
सोना, चाँदी उसके पास कुछ भी नहीं था,

बस एक यहीं हमारी खता थी,
वफा थी पास हमारे अमीरी नहीं थी,

चाँद की चाँदनी बस तुझे मैं दें पाता,
तोड़ के सितारे न मैं तेरे लिए ला पाता,

शम्मा बस एक घर मैं जलाता,
उजालों की दुनियां नहीं मैं दें पाता,

एक फूल गुलाब का तेरे बालों में सजाता,
गुलशन के सारे फूल नहीं मैं खरीद पाता,

साथ मेरा मैं जिन्दगी भर निभाता,
दौलत के लालच में न मैं तुझे भुलाता,

प्यार तुझसे हद से ज्यादा किया था,
शायद तुझको पाने के लिए ही इस दुनियां में जन्म लिया था,

नहीं अब इस दुनियां में मेरा नाम निशा रह पाएगा,
तेरी डोली के आगे जनाजा मेरा जाएगा,

What do you think?