Skip to content
ताज़ा खबर
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधों
10 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
Uncategorized

पत्नी की हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सज़ा

1 min read
Text Size:

पावनसिटी टिमरनी हरदा

हरदा जिले के टिमरनी तहसील का मामला है आप ए आरोपी तेजा पिता गुल्लू ओझा को अपनी पत्नी रीना की हत्या में ,धारा 103(1) BNS दिनांक 09.02.25 थाना टिमरनी, जिला हरदा

आरोपी तेजा पिता गुल्लू ओझा उम्र 36 वर्ष निवासी लाइन पार टिमरनी द्वारा अपनी पत्नी रीना उम्र 32 वर्ष के साथ बिना बताए घर से कहीं चले जाने की बात को लेकर दिनांक 09.02.25को मारपीट कर दरांती से प्राणघातक चोट पहुचाकर उसकी हत्या कर दी गई थी और मौके से फरार हो गया था l पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत विवेचना करते हुए सभी साक्ष्य संकलित कर चालानी कार्यवाही की गई थी जिसमे विचारण पूर्ण करते हुए श्रीमान जिला सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद रघुवंशी साहब के द्वारा आरोप सिद्ध पाया जाने से आरोपी तेजा ओझा को *आजीवन कारावास* एवं 1000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है l

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एजीपी संजय गौर द्वारा की गई थी l विवेचक उप निरीक्षक उदयराम सिंह चौहान थाना टिमरनी द्वाराल की गई थी l

What do you think?