विकसित भारत युवा कनेक्ट’’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

हरदा – भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे गुरूवार को टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय पहुंचेंगे। यहाँ वे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट – स्पोर्ट्स एडिशन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके 27 अगस्त को सुबह 7 बजे बैतूल से कार द्वारा रवाना होकर सुबह 09ः30 बजे टिमरनी पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे से कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे टिमरनी से वापस बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।

*टिमरनी में 27 अगस्त को ‘प्रधानमंत्री युवा संवाद’ एवं खेल दिवस का होगा आयोजन*
*केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री डी.डी. उइके होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*
हरदा 26 अगस्त 2026/ खेल दिवस के पावन अवसर पर 27 अगस्त को माय भारत हरदा और भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण में ‘प्रधानमंत्री युवा संवाद’ का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का युवाओं के साथ सीधा टू-वे (आभासी) संवाद होगा। इसमें देश भर के युवाओं को अपने विचार और सुझाव सीधे साझा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री डी. डी. उइके उपस्थित रहेंगे। वे इस दौरान युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में दो राष्ट्रीय खेल हस्तियों और यूथ आइकॉन को भी आमंत्रित किया गया है। ये हस्तियां युवाओं के साथ अपनी सफलता, संघर्ष और खेल यात्रा के अनुभव साझा कर उन्हें प्रेरित करेंगी।
यह पूरा आयोजन माय भारत की जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल के नेतृत्व में संपन्न होगा। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन महाविद्यालय के एनएसएस नोडल अधिकारी अरुण सिकरवार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही, युवाओं को पोर्टल पर संचालित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मंच तक पहुँच सकेंगे। जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों से इस गरिमामय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये*

हरदा – कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को पुरोहित स्वीट हरदा से बेसन लड्डू, मिल्क केक व मलाई बर्फी, करताना के जय भोले रामदेव से मिल्क केक, मा नर्मदा डेरी करताना से पनीर, जय गजानन स्वीट करताना से मिल्क केक व पेड़ा और राजस्थान मिष्ठान इंदौर रोड हरदा से मावा पेड़ा, मलाई बर्फी व केसर पेड़ा के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राजेन्द्र कांबले ने बताया कि सैंपल जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा तथा रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएंगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  कांबले ने बताया कि पूर्व में वासुदेव डेरी बेड़ियाकला से मावा का सैंपल लिया था जो कि अवमानक पाया गया, डेरी का प्रकरण सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। इसी प्रकार पूर्व में श्री कृष्णा दूध डेरी खिरकिया से दूध सैंपल लिया गया था जो कि अवमानक पाया गया, उक्त का प्रकरण सक्षम न्यायालय पेश किया जाएगा।

Leave a Reply