Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोरनिमाड़ की लोककलाओं और संत सिंगाजी की महिमा से सजा उत्सव‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितमिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहे
14 Oct 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 14 October 2026
हरदा

कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए

3 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मेनिट भोपाल के विद्यार्थी हरदा जिले के चयनित गांवों का करेंगे अकादमिक अध्ययन

31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा अध्ययन दल का भ्रमण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की योजनाओं और विकास कार्यों की जुटाई जाएगी जानकारी

 

हरदा- मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल के सातवें सेमेस्टर के 35 विद्यार्थी, दो संकाय सदस्य एवं एक सहयोगी शिक्षक हरदा जिले के चयनित ग्रामों का अकादमिक अध्ययन एवं केस स्टडी करेंगे। अध्ययन दल का यह भ्रमण 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है। मेनिट भोपाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़कर विकास संबंधी विषयों का अध्ययन एवं जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाने की गतिविधियां पहले भी की जाती रही हैं। अध्ययन कार्यक्रम के तहत 31 अगस्त को अध्ययन दल हरदा शहर एवं आसपास के क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर शहरी परिवेश से परिचित होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से जिले के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। अपराह्न 4 बजे से शाम 5ः30 बजे तक विभिन्न शासकीय कार्यालयों का भ्रमण कर आवश्यक डेटा एवं जानकारी एकत्रित की जाएगी। शाम 5ः30 बजे से 7ः30 बजे तक हरदा में जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

1 सितंबर को अध्ययन दल जनपद पंचायत हरदा, टिमरनी एवं रहटगांव क्षेत्र के चयनित ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा। वहीं 2 सितंबर को जनपद पंचायत हरदा एवं खिरकिया तथा तहसील हंडिया, खिरकिया और सिराली के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में ग्रामीण भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनसे संबंधित जानकारी का अध्ययन किया जाएगा। इसी प्रकार 3 सितंबर को सभी छह अध्ययन दलों द्वारा प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहरी क्षेत्र का अध्ययन तथा आवश्यक डेटा एकत्रित करने के लिए जिला कार्यालयों का भ्रमण किया जाएगा।

अध्ययन दलों को आवश्यक डेटा एवं जानकारी उपलब्ध कराने, निर्धारित ग्रामों एवं कार्यालयों के भ्रमण के दौरान आवश्यक समन्वय तथा सहयोग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा सुश्री निशी बैस को नोडल अधिकारी, जिला प्रबंधक म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत हरदा को सहायक नोडल अधिकारी तथा समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए परियोजना अधिकारी (डूडा) जिला हरदा को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी के साथ अध्ययन दल के समक्ष उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करें, ताकि अध्ययन दल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक जानकारी एवं विभागीय सहयोग उपलब्ध हो सके।

What do you think?