Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोरनिमाड़ की लोककलाओं और संत सिंगाजी की महिमा से सजा उत्सव‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितमिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहे
14 Oct 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 14 October 2026
हरदा

रक्षाबंधन पर्व पर राखी बाजार क्षेत्र में पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की

2 min read
Text Size:

देश में राखी बंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बाजार क्षेत्र में आमजन की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनांक 26.08.2026 से 28.08.2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

राखी बाजार क्षेत्र में भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए जामा मस्जिद से नार्मदेव धर्मशाला तथा शिवाजी चौक से घंटाघर चौक तक के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन रखा गया है। इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

भारी/बाहरी यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग
खंडवा की ओर से आने वाले वाहन खेडीपुराना नाका से वायपास मार्ग का उपयोग करते हुए आगे जाएंगे।
नर्मदापुरम की ओर से खंडवा की ओर जाने वाले वाहन चाण्डक चौक से वायपास चौराहा होते हुए खंडवा वायपास मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

बाजार क्षेत्र में आने वाले छोटे वाहनों के लिए नार्मदेव धर्मशाला → शनि मंदिर → जतरापड़ाव → जामा मस्जिद मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। *पार्किंग व्यवस्था*

राखी बाजार क्षेत्र में आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु शनि मंदिर के पास स्थित रिक्त स्थान एवं नार्मदेव धर्मशाला के पास स्थित रिक्त स्थान को पार्किंग स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा बाजार क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर प्रवेश न करें।

यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर आवश्यक बैरिकेडिंग एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। आमजन से अपील है कि नो व्हीकल जोन में वाहन लेकर प्रवेश न करें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

What do you think?