आगर- मालवा,27 जुलाई।नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिला कलेक्टर कार्यालय आगर मालवा में जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी का पदभार सोमवार को ग्रहण कर लिया है। आगर से स्थानांतरित कलेक्टर, श्रीमती प्रीति यादव ने उन्हें पदभार सौंपा।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचते ही आगर से स्थानांतरित कलेक्टर, श्रीमती प्रीति यादव, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बी.एस सोलंकी, एसडीएम  मिलिंद ढ़ोके, जिला कोषालय अधिकारी  मनीष सोलंकी ने नवागत कलेक्टर डॉ मीना का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने नवागत कलेक्टर डॉ. मीना का उपस्थित जिला अधिकारियों से परिचय करवाया।

इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर  कमल मंडलोई, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय व अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश शासन द्वारा आगर की कलेक्टर श्रीमती यादव का स्थानांतरण औद्योगिक विकास निगम इंदौर कर दिया गया है, नवागत कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना, नगर पालिका निगम आयुक्त सतना से स्थानांतरित होकर जिला कलेक्टर आगर पदस्थ किये गये है। डॉ. मीना 2017 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं।

Leave a Reply