Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
राष्ट्रीय

सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही-कॉकरोच पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके

2 min read

कॉकरोच पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने कहा था  उत्तर प्रदेश आ रहा हूं। लखनऊ के इको गार्डन में जो प्रदर्शन होने जा रहा है उसमें मैं खुद शामिल होने आ रहा हूं। जहां पर पेपर लिखकर खिलाफ हम आवाज उठाएंगे।उन्होंने आरोप लगाया था कि जिन छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है सरकार द्वारा उसके खिलाफ भी आवाज उठाएंगे।

कॉकरोच पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके पहुंचे लखनऊ, ईको गार्डन में विरोध-प्रदर्शन को अनुमति देने से पुलिस का इनकार

भारत में  कॉकरोज जनता पार्टी के आह्वान पर लखनऊ के इको गार्डन में विरोध-प्रदर्शन होना है। अभिजीत दीपके लखनऊ पहुंच चुके हैं।

प्रदर्शन का आह्वान कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से किया गया था। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की थी। हालांकि, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने हर हाल में प्रदर्शन करने का दावा किया है। एसोसिएशन के लखनऊ यूनिट प्रेसिडेंट शांतम निधि इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के लिए अनुमति का आवेदन पार्टी के प्रतिनिधि विवेक कुमार की ओर से दिया गया था।

टीम इंडिया की टीशर्ट पहने दिखे अभिजीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके देर रात अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान वह टीम इंडिया की टीशर्ट पहने हुए थे। प्रदर्शन की इजाजत न मिलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वह स्‍थानीय पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। हमने 6 जून को दिल्‍ली में और  पुणे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। सभी प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। हम अपनी बातों को संवैधानिक तरीके से रखेंगे।

अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी के लिए कर चुके हैं काम

आपको बता दें कि 30 साल के अभिजीत दीपके मूलरूप से संभाजी नगर महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बोस्‍टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन से मास्‍टर्स किया है। 2020 में आम आदमी पार्टी के लिए सोशल मीडिया टीम में काम कर चुके हैं। 2021 में वह सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन, महंगाई जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के विरोध में पोस्‍ट कर चुके हैं।