Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वीसी के माध्यम से, जल सुरक्षा, जल संरक्षण, जल, सुनवाई

2 min read

पावनसिटी भोपाल
* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वीसी के माध्यम से, जल सुरक्षा, जल संरक्षण और जल सुनवाई के महती उद्देश्य के के लिये “स्वच्छ जल अभियान” 10 जनवरी 2026 से लांच
* माननीय मन्त्री कैलाश विजयवर्गीय वीसी में उपस्थित
* वीसी में सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, कमिश्नर, कलेक्टर, कमिश्नर नगरनिगम, सीईओ जिला पंचायत के साथ सभी अधिकारी एवं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित
* “जल सुनवाई” से आम जनता को मिलेगा सुनवाई का हक और होगी साफ़ पेयजल की सुनिश्चितता
* अभियान के क्रियान्वयन के लिये जन जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का लक्ष्य
* दो चरणों में अभियान का क्रियान्वयन (प्रथम 10 जनवरी से 28 फ़रवरी, द्वितीय 1 मार्च से 31 मई तक
* अभियान के तहत समस्त जल शोधन यन्त्र और पेयजल संग्रहण टंकियों की होगी सफाई, जीआईएस मैप आधारित एप से होगी निगरानी
* पेयजल पाइप लाइन में दूषित मिश्रण को रोकने की होगी कारवाई
* जीआईएस मैप पर वाटर पाइप लाइन और सीवेज पाइप लाइन की मैपिंग की जायेगी, इंटर पाइंट सेक्शन का होगा चिन्हांकन और लीकेज की होगी जांच
* रोबोट से होगी पाइप लाइन में लीकेज की जांच
* समस्त पेयजल स्त्रोत की गुणवत्ता का होगा परीक्षण
* अल्पकालीन और दीर्घकालीन उपायों के माध्यम से नागरिकों को साफ़ पीने का पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के उद्देश्य को करेंगें पूरा
* जल की गुणवत्ता का नियमित होगा परीक्षण
* एसटीपी की भी होगी नियमित निगरानी
* हर मंगलवार होगी “जल सुनवाई”
* 181 पर पेयजल संबंधी शिकायतों को दर्ज करने की विशेष व्यवस्था
* पेयजल की समस्या से संबंधित आवेदन पत्र का निराकरण समयसीमा में, निराकरण से आवेदक को कराया जायेगा अवगत

*मुख्यमन्त्री जी के निर्देश*
* हमारी जबावदारी है कि हम साफ़ जल घर-घर तक पहुँचायें
* तकनीक का उपयोग करते हेतू जबावदारी का निर्वहन करेंगें
* पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच हो
* दूषित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाये
* किसी भी स्थित में दूषित पेयजल सप्लाई न हो
* जल सुनवाई का गंभीरता से आयोजन हो
* बडी चुनौती है, लेकिन गंभीरता से सामना करेंगे और देश में एक आदर्श प्रस्तुत करेंगें.
* अभियान के क्रियान्वयन मे लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुध्द होगी कड़ी कारवाई