Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी के छात्रों का लगातार 12वीं बार इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

1 min read

पावनसिटी  हरदा

 संवाददाता टिमरनी बृजेश रिछारिया 
सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी के प्रतिभावान छात्रों के द्वारा लगातार 12वीं बार इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती नविता तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड में इस वर्ष कक्षा आठवीं के भैया प्रतीक यादव का चयन हुआ है। उन्होंने बताया की दिव्यांगजनों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए एक ऐसी चेयर का प्रदर्श तैयार किया है। जिसमें धूप और बारिश से बचाव के लिए छतरी, मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट, जीपीएस, जैसे अनेक ऑटोमेटिक फंक्शन लगाए गए हैं।चयनित भैया को शासन की ओर से ₹10,000 की राशि प्रदान की जाती है। भैया की इस उपलब्धि पर सरस्वती शिक्षा मंडल समिति टिमरनी की ओर से समिति के सचिव आनंद मुजुमदार ,अटल टिंकरिंग लैव की मेंटर डाॅ.मेधा भुस्कुटे ,प्राचार्य बसंत पटेल व समस्त स्कूल स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए भैया को बधाई दी।