पावनसिटी हरदा
मध्य प्रदेश की हरदा जिले थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 229/26 धारा 126(2), 309(4) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर का मामला दिनांक 12/04/2026 को फरियादी इमेश सरबरे पिता भगवंदास सरबरे, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम गागया खेड़ी थाना टिमरनी द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल तारीख 12 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल से यादव छात्रावास के पास पहुँचा, जहाँ चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया।
आरोपियों द्वारा जबरदस्ती करते हुऐ
एक आरोपी ने फरियादी की जेब से ₹1100 नगद निकाल लिए,दूसरे आरोपी ने चाकू दिखाकर मोबाइल का पासवर्ड पूछकर ₹1700 रुपये “काव्य जनरल स्टोर” को ट्रांसफर कराए,
तीसरे आरोपी ने कुनाल की जेब से ₹180 रुपये निकाले,
चौथे आरोपी ने राजवीर डोंगरे के कान से सोने की बाली निकाल ली।
इसके बाद चारों आरोपी लूट का सामान लेकर झाड़ियों की ओर फरार हो गए।प्रकरण में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 229/26 धारा 126(2), 309(4) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आर.एल. भारती के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं माल बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।
जांच के दौरान—
मुखबिर लगाए गए,
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए,
फरियादी द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
मुखबिर सूचना पर बताए गए हुलिये के अनुसार अलग-अलग टीमों द्वारा दबिश देकर दिनांक 12/13-04-2026 की रात्रि में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
अजय राजपूत पिता महेश राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेंट मेरी स्कूल के पास हरदा
हारिश खान पिता शमीम खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मदीना कॉलोनी हरदा समीर अली पिता सैयद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेड़ीपुरा हरदा,पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा चौथे आरोपी मोटू मालवीय का नाम भी बताया, जो वर्तमान में फरार है।
बरामदगी:
आरोपी समीर अली से सोने की बाली कीमत लगभग ₹13,000, आरोपी अजय से ₹680 नगद,आरोपी हारिश से ₹600 नगद,एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है, जिसकी तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका -इस कार्रवाई में ASI जितेंद्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय, नीलैश पटेल एवं साजन राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply