Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

बेमियादी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

1 min read

पावनसिटी हरदा

श्रीमान पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा निरीक्षक आर.एल. भारती द्वारा न्यायालय से जारी बेमियादी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में थाना कोतवाली हरदा पुलिस ने माननीय जेएमएफसी न्यायालय द्वारा केस क्रमांक 771/18, अपराध क्रमांक 654/18, धारा 457, 380 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में भारतीय दंड संहिता) के प्रकरण में जारी बेमियादी वारंटी दीपक उर्फ लहरी पिता ओमप्रकाश बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बोंडगांव को दिनांक 08.07.2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल हरदा दाखिल कराया गया।

थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार जारी है।

उक्त कार्रवाई में सउनि कपिल अग्रवाल एवं आरक्षक नवीन कुशवाह की विशेष भूमिका रही।