पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदापुरम 

मध्य प्रदेश के जिले नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के तट पर स्थित सेठानी घाट पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं एवं अन्य गतिविधियों के निरीक्षण के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हिमांशु जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  जैन ने घाट पर विभिन्न स्थानों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्था की रुपरेखा बनाई और संबंधित अधिकारियों को कार्य सौंपे।

सीईओ  जैन ने निर्देश दिए की आयोजन के दौरान घाट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। साथ ही उन्होंने आकर्षक रंगोली बनाने और दीपों को व्यवस्थित जलाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीईओ जैन ने संबंधित विभागों के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन से करें।

 नर्मदा घाट पर व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीईओ  हिमांशु जैन ने सभी संबंधित विभागों को व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान उचित बैठक व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास, एन आर एल एम, नगरपालिका, तहसीलदार, सीईओ जनपद नर्मदापुरम, यातायात विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस पर नर्मदा पुरम के जिला वासियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया नर्मदा घाट पर 51 हजार दीप  जलाए गए जिससे नर्मदा घाट में रोशनी से चमचम उठा माचिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे सबने वर्ष चढ़कर हिस्सा लिया कलेक्टर ने स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी