पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  दिनेश सावले ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत व सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  दिनेश सावले ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई।
निबंध प्रतियोगिता के विजेता और बूथ लेवल अधिकारी हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें सहायक प्रोग्रामर कु. कल्याणी कनाड़े, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सुमित पगारे,  लोकेश सोनी भृत्य,  हरकचंद पटेल डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, कु. सीमा जादम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, राजेश कुमार चावड़े सहायक प्रोग्रामर,  कमलेश साहू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर,  उदय चौहान डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, योगेन्द्र सिंह पवार सहायक प्रोग्रामर,  सुखलाल वास्कले डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, दिनेश बामनिया डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, दिनेश पाटीदार सहायक प्रोग्रामर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कु. सलोनी सेन, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अजय काकोरिया शामिल हैं।
इसके अलावा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदाता दिवस के सम्बंध में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें प्रथम हर्षिता विश्वकर्मा, द्वितीय आकांक्षा यादव तथा तृतीय कृष्णा धुर्वे रहीं। जबकि विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम  गोपाल सिंह कौरव को, द्वितीय  बुशरा शाह, तृतीय  प्रशांत परते रहे। सराहनीय कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों  ब्रजेश यादव प्राथमिक शिक्षक, विपिन तिवारी प्राथमिक शिक्षक,  मनोज मंशारे प्राथमिक शिक्षक, सुश्री रक्षा साकल्ले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  संतोष कुमारे माध्यमिक शिक्षक,  बृजेश बंसिया, सुश्री रंजना वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  नवीन रंजन अत्रे सहायक ग्रेड-3, श्रीमती सुनिता तालमपुरे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  कैलाश चंद पटेल माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती कृष्णा टंगारे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं श्रीमती सुनिता पाटिल माध्यमिक शिक्षक को कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply