For the class of Mahila Sashaktvahini AbhiyanHarda News

Harda News :  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संचालित महिला सशक्त वाहिनी अभियान कक्षा के लिये रविवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में फिजिकल क्लास का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  संजय त्रिपाठी ने बताया कि फिजिकल क्लास में 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। उन्होने बताया कि सशक्त वाहिनी कक्षाओं में छात्राओं को सोमवार से शुक्रवार तक लिखित परीक्षा की तैयारी सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं सामान्य अध्ययन के प्रश्न हल कराए जा रहे हैं व समय समय पर टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शनिवार एवं रविवार को छात्राओं को फिजिकल परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है व खेल गतिविधियां क्रिकेट, खो-खो आदि भी कराई जाती है।