Collector Singh administered medicine to children at the polio boothHarda news

Harda news : पल्स पोलियो अभियान के तहत हरदा जिले के विभिन्न पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिला चिकित्सालय हरदा मे बनाए गए पोलियो बूथ पर कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया के साथ-साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोडा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति ने भी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच पी सिंह तथा सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र परिहार व लायंस क्लब के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इससे पूर्व कलेक्टर सिंह एवं अन्य आतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

विधायक डॉ. आर. के. दोगने ने भी पिलाई बच्चों को पोलियो निरोधक दवा

पल्स पोलियो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय में बनाए गए पोलियो बूथ पर पहुंच कर हरदा के विधायक डॉ. आर के दोगने ने भी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई।