Harda News : राय प्राकृतिक जैविक कृषि फार्म नयापुरा में किसानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आदित्य सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे सम्मेलन करने कि बेहद जरुरत है। उन्होंने कहा कि हरदा जिले को जैविक खेती की दिशा में ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासो की आवश्यकता हैं।
वर्ष 2023-24 का कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विभाग अंतर्गत कलेक्टर सिंह ने कृषक जयनारायण को प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वोत्तम कृषक का 25,000 रुपए का जिला स्तरीय पुरस्कार और प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 13 किसानों का सम्मान शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया ।
कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संध्या मुरे ने जैविक कृषि के तरीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजक जय नारायण राय ने इस अवसर पर बताया कि जैविक खेती की शुरुआत कैसे की जाए। इस अवसर पर जैविक खेती करने वाले किसान नन्हे लाल भाटी बालागांव , श्रीमती अरुणा गूजर झाड़पा, पप्पु भाई गोरा, रामकृष्ण सामेरिया, महेन्द्र मालाकार झाड़पा आदि किसानों ने जैविक कृषि की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अलग अलग जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी । इस कार्यक्रम में हरदा, देवास, रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, आदि जिलों के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश विश्नोई ने किया।