पावनसिटी इंदौर
जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य कार्यक्रम #सुप्रजा के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्राम कराड़िया विकास खण्ड देपालपुर में महिला स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर का आयोजन औषधालय पर किया गया। डॉ. नुपुर जैन ने किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूता महिलाओं के सुपोषण आहार थाली के बारे में विस्तृत रूप से समझाया जिससे रक्ताल्पता न हो। प्रसूताओं को स्तनपान के बारे में समझाया गया। प्रथम दिवस का स्तन्य अमृत तुल्य होता है। अधिक से अधिक स्तन्यवर्धक आहार, विहार एवं योग के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. पूजा पटेल ने गर्भवती महिलाओं को मासानुमासिक वृद्धि के अनुसार औषधियों की जानकारी प्रदान की। गर्भावस्था में किए जाने वाले योग की जानकारी योग प्रशिक्षक श्रीकांत ने प्रदान की। 26 ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श कर निःशुल्क औषधि वितरण कंपाउंडर सुश्री नेहा सोनी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुश्री आशा राठौर, दवासाज दगड़ु ने किया।

Leave a Reply