पावनसिटी खंडवा
खंडवा -नर्मदा जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से 25 जनवरी रविवार को सायं 6 बजे, ओंकारेश्वर के नागरघाट पर “निर्झरणी महोत्सव” का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में खरगोन के शिवभाई गुप्ता का “निमाड़ी लोकगायन” होगा। इसके साथ ही इन्दौर की सुश्री कविता तिवारी द्वारा नर्मदा केन्द्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर इन्दौर के अनमोल जैन का भक्ति गायन भी होगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है। उन्होंने नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

