Narmadapuram news : 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। 2010 में इसकी शुरुआत हुई जब पूरे विश्व के 13 टाइगर रेंज राष्ट्रों द्वारा बाघ संरक्षण पर और बाघ जनसंख्या को दुगना करने के लिए संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण NTCA द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के स्टाफ चंद्रपाल धुर्वे, वन रक्षक एवं सुखलाल, बोट चालक को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं साहस के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को प्राप्त हुआ। राष्ट्र स्तर पर यह पुरस्कार केवल 17 कर्मचारियों को प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के स्टाफ गोपाल सिंह चौहान, परिक्षेत्र सहायक और नंदकिशोर अहिरवार, वनरक्षक को उनके सराहनीय एवं निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया।