Narmadapuram news : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाडली बहनो के खाते में लगभग 1897 करोड़ रूपये की राशि हस्तनांतरित की। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर से पूरे कार्यक्रम का मध्यप्रदेश में लाइव प्रसारण किया गया। नर्मदापुरम जिले की 2 लाख 13 हजार 427 लाडली बहनों को मिली 25 करोड़ 94 लाख 30 हजार 150 रुपए की राशि नर्मदापुरम में कार्यक्रम का आयोजन शहर के नेहरू पार्क में किया गया।
इस उपलक्ष्य में मुख्यमत्री लाडली बहना योजना एवं स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण, महिला बाल विकास विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। लाडली बहनो द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए व उपस्थित जनप्रतिनिधियों को राखी बांधी गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उन्हें पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किये गए।