Action taken on sale and transportation of fish caught in illegal fishingNarmadapuram news

Narmadapuram news : बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्त तक अवैधानिक मछली पकडऩे एवं मछली विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद मछली का आवैध रूप से शिकार किया जा रहा है और मछली का विक्रय किया जा रहा है। मछली के शिकार एवं विक्रय को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग नर्मदापुरम वीरेन्द्र चौहान ने बताया कि मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन को प्रतिबंध लगाया गया है।

मत्स्य विभाग के गठित दल द्वारा इटारसी, पिपरिया रेलवे स्टेशन पर परिवहन किए जा रहे सामग्रियों में अवैध मत्स्य परिवहन की जॉच की गई। साथ ही पार्सल बुकिंग केन्द्र पर स्थित सभी पार्सलों की जॉच की गई, तथा पार्सल बुकिंग केन्द्र के कर्मचारियों को कलेक्टर द्वारा जारी अधिसूचना के संबंध में अवगत कराया गया और बताया गया कि उल्लंघन की दशा में मध्यप्रदेश मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 5 के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।