पावनसिटी
- खंडवा – आगामी 4 अप्रैल को प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के पंधाना क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पंधाना क्षेत्र की विधायक श्रीमती छाया मोरे के साथ कार्यक्रम की तैयारियो का जायजा लिया। विधायक श्रीमती मोरे और कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या भील के स्मारक पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस अवसर पर पंधाना के एसडीएम
दिनेश सावले, जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुरेश टेमने सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

