पावनसिटी नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के रैपेट्री अनुदान अंतर्गत कथकनृत्य, लोकनृत्य एवं गायन की कार्यशाला दिनांक 07 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम द्वारा किया जा रहा है। इसमें स्कूल के छात्र छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य कथक के साथ साथ हस्त मुद्राएं, भाव भंगिमाएं व अभिव्यक्ति की विधिवत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही लोकनृत्य एवं गायन के बारे में भी विस्तार से बताया एवं सिखाया जाएगा। त्रिदेवाशीष नृत्य एवं नाट्य एकेडमी लखनऊ से आमंत्रित प्रशिक्षक तनुजा ओली सनवाल, नीलम जोशी एवं निकिता गोस्वामी द्वारा ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल, मालाखेड़ी, नर्मदापुरम के सहयोग से विद्यालय परिसर में की जाने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य एवं गायन व अभिनय में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित करना है। स्कूल की डायरेक्टर/प्राचार्य डॉ. मधुबाला वर्मा जी के विशेष सहयोग से ये कार्यशाला बहुत ही अच्छे से की जा हैl

