पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – जिले के खालवा विकासखण्ड के ग्राम पाडल्या व चुनाखाल के उपस्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ग्राम स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि शिविर में चिकित्सक, सी.एच.ओ. व स्वास्थ्य टीम द्वारा गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जाँच कर कम हीमोग्लोबिन व उच्च रक्तचाप तथा अन्य जटिल कारणों के आधार पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग कर जाँच व उपचार किया गया।
गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त भोजन का सेवन करने की सलाह दी गयी। साथ ही हीमोग्लोबिन की कम मात्रा वाली महिलाओं को स्वास्थ्य संस्था पर आयरन सूक्रोज लगवानें के लिए चिन्हित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव के तय समय से पूर्व जिला चिकित्सालय स्थित बर्थ वेटिंग रुम में भर्ती होने के लिए भी प्रेरित किया। ताकि प्रसव के समय आने वाली जटिलताओं से बचाया जा सकें।

Leave a Reply