आज हरदा में “संपूर्ण सुकन्या जिला – हरदा” अभियान के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में हरदा उपसंभाग के सभी शाखा डाकपालों सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मचारियों ने सहभागिता की।
रैली के दौरान डाक निरीक्षक, हरदा श्री अमित कुमार व्यास द्वारा बताया गया कि हरदा जिले को “संपूर्ण सुकन्या जिला” घोषित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत आमजन को जागरूक करने हेतु यह रैली आयोजित की गई।
रैली के माध्यम से आम नागरिकों को सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, IPPB की GAG दुर्घटना बीमा योजना तथा डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डाक निरीक्षक के साथ-साथ IPPB मैनेजर श्री भवानी, हरदा मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर श्री अरविंद जोशी, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव श्री रामविलास गुर्जर एवं सभी डाक कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
यह रैली बेटियों के सुरक्षित भविष्य एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

