पावनसिटी संवाददाता बृजेश रिछारिया टिमरनी
टिमरनी- मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 5 फरवरी को शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल में संभाग स्तरीय कराटे महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसकी जानकारी महाविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर डॉ नितेश कनाठे ने दी है कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के महिला पुरुष दल के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।पुरुष दल में जतिन राजगिरे ने माइनस 55 किलो वर्गभार में स्वर्ण पदक अर्जित किया है एवं कृष्णा गौर ने माइनस 50 किलो वर्गभार में तृतीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही रीना नायर अनामिका परते करुणा परते दीपेश कुमार सोलंकी अश्विन राजवैध अंकित राजपूत ने भी सहभागिता की थी। वही शासकीय गृहविज्ञान कन्या अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में 6 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय मलखम प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र प्रशांत भलावी का उत्कृष्ठ प्रदशर्न रहा है।ज्ञात हो कि छात्र प्रशांत भलावी विगत दिवस में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मलखम प्रतियोगिता में चेन्नई में बरकतुल्लाह विश्विद्यालय के दल से प्रतिनिधित्व किया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे के जैन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार सिकरवार क्रीड़ा प्रभारी डॉ संजय कुमार पटवा प्रियंका चन्देल करणसिंह रामटेक सहित महाविद्यालय के समस्त स्टॉप ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

