पावनसिटी हरदा
उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड नंबर से फोन कर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कराएं
हरदा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर एवं डीजल पेट्रोल की आपूर्ति नियमित हो रही है तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा गैस सिलेंडर एवं डीजल-पेट्रोल की वितरण व्यवस्था का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर से गैस एजेंसी या गैस कंपनी के निर्धारित नंबर पर फोन कर एडवांस बुकिंग करवा कर घर बैठे अपना गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
