पावनसिटी हरदा
हरदा – अपर संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) वर्ष 2023 परीक्षा के अंतर्गत अपात्र घोषित अभ्यर्थियों का पुनः परीक्षण 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक (अवकाश दिवसों को छोड़कर) किया जाएगा। परीक्षण संचालनालय जयप्रकाश चिकित्सालय भोपाल, चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं म.प्र. पब्लिक हेल्थ कॉर्पाेरेशन लिमिटेड भोपाल में होगा। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर परीक्षण करा सकेंगे।
कैम्पस ड्राइव में 119 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ- युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 व 28 मार्च को पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डैकिन एसी कम्पनी की दो दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने बताया शनिवार को कैंपस ड्राइव में हरदा, बैतूल और खंडवा के डिप्लोमा अंतिम वर्ष के 147 विद्यार्थियो ने भाग लिया। ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी विकास भुमरकर ने बताया कि इस दौरान राजस्थान और आंध्रा में स्थित प्लांट के लिए कुल 119 विद्यार्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ।
भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
हरदा – भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व मे भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को पालीटेक्निक कालेज हरदा मे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में हरदा जिले के महाविद्यालय एवं विद्यालय के लगभग 250 छात्र, छात्राओ एवं शिक्षक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य पालीटेक्निक कालेज हरदा श्रीमती डॉक्टर अभिरूचि सिह ने किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्लाटून कमाण्डर, होमगार्ड हरदा श्री जे.एल. कोठारी ने भूकम्प के जोखिम और भेदता का अवलोकन, भूकंप की तैयारी एवं सुरक्षा उपाय विषय पर व्याख्यान दिया। सिविल इंजीनियर श्री शिवम आर्या ने लचीला अवसंरचना और जोखिम न्यूनीकरण विषय पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में हवलदार श्री दीपक ठाकुर ने हताहतो का परिवहन एवं प्रथमोपचार पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में , प्लाटून कमाण्डर, होमगार्ड श्री जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा लगभग 250 छात्र, छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित हुये।

