Narmadapuram News : मध्यप्रदेश शासन द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक प्रदेशभर में महिला और बालिका सशक्तिकरण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों, वृद्धा आश्रम और सेक्टर स्तर पर दादी-नानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास के अमले द्वारा वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।
यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
Narmadapuram News