Harda news : ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत हरदा जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 5 जून से हर दिन लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह के नेतृत्व में अजनाल नदी तट पर स्थित पेड़ी घाट की साफ सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह के साथ साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोडा, एस.डी.एम. हरदा कुमार शानु देवडिय़ा, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया व मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रमदान किया। कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि जल संरचनाओं के आसपास साफ-सफाई और गहरीकरण के कार्यों में भागीदारी करें।

