पावनसिटी हरदा
खंडवा – सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले एल-1 स्तर के कुल 10 अधिकारियो पर 500- 500 रुपए अर्थदंड लगाने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज होने के बाद ऐसे अधिकारियों को चिन्हित किया गया जिन्होंने कि शिकायतों को “अटेंड” ही नहीं किया था। इसलिए शिकायत “नॉट अटैंड” प्रदर्शित हो रही थी। उन्होंने बताया कि इन सभी अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का जवाब संतोषप्रद प्राप्त न होने पर इन सभी 10 अधिकारियों पर 500-500 अर्थदंड लगाया गया है तथा राशि जमा भी करवा ली गई है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों को तुरंत अटेंड करें और शिकायत के संबंध में समय सीमा में पोर्टल पर अपना जवाब लिखित में दर्ज करा दें। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि एल-1 स्तर के जिन अधिकारियों से 500-500 रुपए अर्थदंड वसूला गया है, उनमें
खण्डवा ब्लॉक के कृषि अधिकारी दिनेश सोलंकी, मंडी सचिव पंधाना हरेसिंह सोलंकी, हरसूद ब्लॉक के कृषि अधिकारी कृष्णलाल कनासे छैगांवमाखन ब्लॉक के कृषि अधिकारी मंगलेश पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पुनासा अभिषेक त्रिवेदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पंधाना रुपसिंह सिसोदिया, तहसीलदार मांधाता नरेन्द्र मुवेल, नायब तहसीलदार मोहना गजानंद चौहान, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक गणेश तईकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम भुसारिया शामिल हैं।
