पावनसिटी नर्मदापुरम
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा प्रतिभूति कागज़ कारखाने का दौरा किया गया। उनके साथ अपर कलेक्टर (एडीएम) राजीव रंजन पांडेय भी उपस्थित रहे। मिल के एजीएम अमित कुमार द्वारा उनका स्वागत किया गया।
जानकारी देते हुए एसपीएम के डीजीएम जनसंपर्क संजय भावसार द्वारा बताया गया कि इस भ्रमण के दौरान सिक्योरिटी पेपर मिल की उत्पादन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों एवं विभिन्न तकनीकी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उन्हें दी गई। उनके द्वारा मिल परिसर का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों से पेपर उत्पादन प्रक्रिया एवं अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली गई।
इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा मिल में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा तथा गुणवत्ता सुधार से जुड़े प्रयासों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर एसपीएम के वरिष्ठ अधिकारी सर्वश्री परीक्षित जोशी, अखिलेश गुप्ता, डॉ. घनश्याम जरेडा, गोविंद रघुवंशी इंद्रजीत कुमार, अनूप मढ़ैया आदि भी उपस्थित थे।

