पावनसिटी राजस्थान
राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का छोटा सा नूआं गांव आज पूरे भारत में गर्व का नाम है। यहाँ का कायमखानी मुस्लिम परिवार सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि मेहनत, तालीम और क़ामयाबी की मजबूत मिसाल है।
इस एक ही परिवार ने IAS, IPS, RAS, IRS, Brigadier और Colonel जैसे ऊँचे ओहदों पर देश को 12 बेहतरीन अफसर दिए हैं।
यह कहानी सिर्फ कामयाबी की नहीं, बल्कि तालीम की ताक़त, जज़्बे और परिवार की सोच की कहानी है।
यहाँ बेटा, बेटी, दामाद, भानजा—सभी ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन से देश की सेवा करने का मुकाम हासिल किया।
किसी ने पुलिस विभाग संभाला, किसी ने कलेक्टर बनकर ज़मीन पर काम किया, किसी ने भारतीय सेना में झंडा बुलंद किया—
और इन सबके पीछे है एक ही परिवार का नाम: कायमखानी परिवार!
इस परिवार के 12 हीरो
नूआं गांव के 12 चमकते सितारे
1️⃣ लियाकत खान – IPS
पहले RPS, फिर IPS… IG के पद से रिटायर। वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन भी रहे।
2️⃣ अशफाक हुसैन – IAS
पहले RAS, फिर IAS 2016 दौसा कलेक्टर व शिक्षा विभाग में सचिव रहे।
3️⃣ जाकिर खान – IAS
सीधे IAS 2018 वर्तमान में कलेक्टर, श्रीगंगानगर।
4️⃣ शाहीन खान – RAS
सीनियर RAS, वर्तमान में CM कार्यालय में पोस्टेड।
5️⃣ मोनिका – DIG जेल
शाहीन खान की पत्नी। वर्तमान में DIG Jail Jaipur।
6️⃣ शाकिब खान – Brigadier (Indian Army)
भारतीय सेना में ब्रिगेडियर। वर्तमान पोस्टिंग: हिसार।
7️⃣ सलीम खान – RAS
सीनियर RAS, शिक्षा विभाग जयपुर।
8️⃣ शना खान – RAS
RAS अधिकारी, RMSA जयपुर में पदस्थापित।
9️⃣ फराह खान – IRS
267वीं रैंक… राजस्थान की दूसरी मुस्लिम IAS महिला।
वर्तमान पोस्टिंग: जोधपुर
🔟 कमर-उल-जमान चौधरी – IAS
फराह खान के पति। IAS, राजस्थान कैडर।
1️⃣1️⃣ जावेद खान – RAS
मंत्री सालेह मोहम्मद के PS, जयपुर।
1️⃣2️⃣ इशरत खान – Colonel (Indian Army)
17 साल पहले लेफ्टिनेंट कर्नल, अब पदोन्नति पाकर कर्नल।
इस परिवार की कहानी क्यों वायरल हो रही है?
क्योंकि यह बताती है कि तालीम से बड़ा कोई हथियार नहीं।
एक परिवार की सोच पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती है।
मुस्लिम समुदाय में एजुकेशन को लेकर यह सबसे प्रेरणादायक उदाहरण है।
बेटियाँ, बहुएँ, दामाद, बेटे—सबने मिलकर “क़ामयाबी का घराना” बना दिया।
यह वो परिवार है, जिसकी मेहनत ने “कायमखानी” नाम को इतिहास में दर्ज कर दिया।
यह परिवार भारत का गर्व है… और हर उस घर की प्रेरणा है जो अपने बच्चों को ऊँचे सपने दिखाना चाहता है।

