पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा -सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को पुनासा विकासखण्ड के ग्राम कोठी में शिविर आयोजित किया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. आर. कानूड़े ने बताया कि कोठी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में कुल 2087 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में कुमारी काशवी, जागृति, आराध्या, गीतांशी, पूर्वी व कुमारी किंजल को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिविर में श्रीमती संतोषबाई, अजय और कैलाशबाई को अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई। शिविर में रमेश, कंचन, हुकुमचंद और कालू को खसरा खतौनी सम्बंधी राजस्व दस्तावेज प्रदान किए गए। शिविर में गजराबाई, मांगीबाई, सोनाबाई तथा आरुषि को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

