पावनसिटी समाचार पत्र हरदा खंडवा से प्रकाशित
जिला जनसंपर्क कार्यालय हरदा के वरिष्ठ कर्मचारी (हेल्पर) श्री गजानन अहीरे का दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को हृदय गति रुकने के कारण हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। श्री अहीरे काफी लम्बे समय से जिला जनसंपर्क कार्यालय हरदा में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
पवन सिटी समाचार पत्र के संपादक अशफाक अली एवं समाचार पत्र के परिवार की ओर से गजानन अहीरे विनम्र श्रद्धांजलि
उनके परिवार को ईश्वर सहनशक्ति प्रदान करें इस दुख की घड़ी में हरदा के सभी पत्रकार साथी उनके परिवार के साथ हैं
खंडवा जिला जनसंपर्क कार्यालय हरदा में हेल्पर के पद पर पदस्थ खंडवा निवासी श्री गजानन अहीरे का सोमवार को अचानक हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया। श्री अहीरे के निधन पर जिला जनसंपर्क कार्यालय खंडवा के अधिकारी कर्मचारियों ने मौनधारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

