पावनसिटी समाचार हरदा 
एमपी ट्रांसको के 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में 200 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मिली मजबूती

हरदा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ करते हुए अपने 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में नया 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं निर्बाध होगी। उन्होंने एमपी ट्रांसको के अधिकारियों, अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रदेश के औद्योगिक, कृषि एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सबस्टेशन की क्षमता मे बढोत्तरी
एम पी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश शांडिल्य ने जानकारी दी कि
यह ट्रांसफार्मर पुराने 160 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर पुरानी फाउंडेशन पर ही अधिक क्षमता के नये
220/132/33 केवी,200 एम वी ए पावर ट्रांसफार्मर को
स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है । इस स्थापना के पश्चात सबस्टेशन की कुल क्षमता 480 एमवीए से बढ़कर 520 एमवीए हो गई है।

हरदा जिले की ट्रांसफामेशन कैपेसिटी में वृद्धि-
हरदा जिले में एमपी ट्रांसको अपने कुल *04* एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है, इसमें 220 के.व्ही के *01* , 132 के.व्ही. के , *03* सबस्टेशन शामिल है ,जिनकी कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर अब *879* एम.व्ही.ए. की हो गई है।
यह क्षेत्र होंगे लाभान्वित
220 के वी सबस्टेशन में इस पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से सबस्टेशन से जुड़े हरदा, खातेगांव, कन्नौद,सुल्तानपुर,गोपालपुर, नसरुल्लागंज, सतवास, फतेहाबाद क्षेत्र लाभान्वित होगें।

Leave a Reply