पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

थाना कोतवाली हरदा द्वारा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 02/03/26 को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी हरदा के निर्देशन में आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च थाना कोतवाली हरदा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया। यह मार्च हरदौल बाबा, राठी पेट्रोल पंप, लोधी मंदिर, पंचकोली मस्जिद, नूरी मस्जिद, चांडक चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा एवं लाइन मोहल्ला से होकर पुनः थाना कोतवाली हरदा पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित करना तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

Leave a Reply