पावनसिटी हरदा
कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन द्वारा आज प्राथमिक शाला नांदरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय शिक्षक  कृष्ण गोपाल शर्मा एवं  संतोष जाट अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर  जैन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों का 15 दिवस का वेतन काटने तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहें तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply