पावनसिटी हरदा
हरदा – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) मे समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई तक किया जाना है।
उप संचालक कृषि श्री जे. एल. कास्दे ने बताया कि चना एवं मसूर उपार्जन नीति एवं जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार उपार्जन पोर्टल मंडी/उप मंडी परिसर में चना उपार्जन केंद्र स्थापित किये गये है। इन उपार्जन केन्द्रों में कृषि उपज मंडी प्रागंण टिमरनी – सेवा सहकारी समिति मनियाखेडी, कृषि उपज उपमंडी प्रागंण रहटगाँव – सेवा सहकारी समिति आलमपुर, कृषि उपज मंडी प्रागंण खिरकिया – सेवा सहकारी समिति मोरगडी तथा कृषि उपज मंडी प्रागंण सिराली – सेवा सहकारी समिति सिराली शामिल है।
उप संचालक श्री कास्दे ने कृषक भाइयो से अनुरोध किया है कि, चना उपार्जन केन्द्रों पर चना फसल के स्लॉट बुक कर, सुविधा अनुसार समयावधि में अपनी फसल का विक्रय कर सकते है I उन्होने बताया कि 30 मार्च को चना उपार्जन केंद्र – सेवा सहकारी समिति मोरगडी, कृषि उपज मंडी प्रागंण खिरकिया में प्रारंभ किया गया है I

Leave a Reply