पावनसिटी समाचार मैहर
मैहर – मध्य प्रदेश शासन के जिला मैहर में  खनिज विभाग के खनिज (विकास तथा विनियमन) संशोधन अधिनियम के अंतर्गत मैहर जिले के मुख्य खनिज के 5 ब्लाकों को नीलामी में रखे जाने के पूर्व कलेक्टर रानी बाटड की अध्यक्षता में संपन्न प्री आक्शन कमेटी की बैठक में विचार और समीक्षा की गई। इस मौके पर, सीईओ जिला पंचायत  शैलेन्द्र सिंह, उप संचालक खनिज रीवा  एसएम पाण्डेय,एसडीएम डॉ. आरती सिंह,  एसपी मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी सतीश मिश्रा, एसडीओ फारेस्ट यशपाल मेहरा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण बीआर सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला खनिज अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि मैहर जिले के नीलामी में जाने वाले 5 लाइन स्टोन ब्लाक प्रस्तावित किये जा रहे हैं।

जिनमें अरगट के तीन ब्लाक बी, सी, डी और बठिया तथा खडगडा ब्लाक शामिल है। भारत सरकार खान मंत्रालय के खनिज नीलामी नियम 2015 के अनुसार खनि पट्टे एवं कंपोजिट लायसेंस ब्लाक नीलामी में रखे जाने के पूर्व प्रस्तावित ब्लाक क्षेत्र में शामिल भूमि के वर्गीकरण, सीमांकन की जानकारी के परीक्षण और प्रमाणीकरण के लिए जिला स्तरीय प्री आक्शन कमेटी में विचार-विमर्श किया जाता है।
समिति की बैठक में प्रस्तुत 5 खनिज ब्लाक क्षेत्र के परीक्षण अनुसार प्रस्तावित अरगट लाइन स्टोन ब्लाक बी में उपलब्ध क्षेत्र 12.58 हेक्टेयर, अरगट लाइन स्टोन ब्लाक सी में 20.75 हेक्टेयर और अरगट लाइन स्टोन ब्लाक डी में 21.13 हेक्टेयर नीलाम किये जाने योग्य पाया गया है। इसी प्रकार प्रस्तावित तहसील मैहर के बठिया लाइन स्टोन ब्लाक और खडगडा लाइन स्टोन के प्रस्तावित ब्लाक में प्रतिबंधित दूरी काटकर प्रस्तावित क्षेत्र उपलब्धता का रकबा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये