Observation of fish farming activities in Kasturi agriculture farmNarmadapuram news

Narmadapuram news :  पूर्व संचालक मत्स्योद्योग झारखण्ड राजीव कुमार (आई0ए0एस0) ने गत दिनों जिले में मत्स्य पालन से संबंधित संचालित विभिन्न गतिविधियों जिसमें तालाब निर्माण, रिर्सकुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम (आर0ए0एस0), बायोफ्लॉक, इत्यादि का निरीक्षण किया। सहायक संचालक मत्स्योद्योग नर्मदापुरम वीरेन्द्र चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कुमार ने सोहागपुर विकासखण्ड में स्थित कस्तूरी कृषि फार्म में किए जा रहे मत्स्य पालन के कार्यों का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा जिले में किए जा रहे मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों की सराहना की तथा तकनीकी रूप से मत्स्य कृषकों से चर्चा की गई । उन्होंने मत्स्य पालकों को तकनीकी सलाह प्रदाय की तथा जिले में किए जा रहे मत्स्य पालन के कार्यों से प्रसन्नता व्यक्त की।