पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पंचायत पिपलोद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  पियूष भावे ने उपस्थित ग्रामीणजनों को न्यायालयीन प्रक्रिया, अपराध एवं गिरफ्तारी के विरुद्ध नागरिकों के अधिकार, यातायात नियम, हिट एंड रन प्रतिकार योजना जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी  दिलावर सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता सम्बंधी योजनाओं, सायबर अपराध से बचाव, गुड टच एवं बेड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पिपलोद के सरपंच  जितेन्द्र चौहान, पैरा लीगल वॉलिंटियर  सत्य प्रकाश मिश्रा सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply