पावनसिटी खंडवा
1 और 2 मार्च को प्राकृतिक पदार्थों से तैयार हर्बल गुलाल और शुद्ध मिठाइयां रहेंगी उपलब्ध
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व सहायता समूहों ने होली के त्यौहार के अवसर पर हल्दी, जामुन, मोरिंगा और चुकंदर जैसे प्राकृतिक पदार्थों से तैयार हर्बल गुलाल और रंग तथा शुद्ध घी और मावे से बनी स्वादिष्ट गुजिया,रागी के बिस्किट, बेसन और ज्वार के नमकीन जैसी सामग्री के विक्रय के लिए नगर निगम चौराहे पर “होली मेला” आयोजित किया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री आनंद शर्मा ने बताया कि यह मेला 2 मार्च को भी प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि इस होली मेले में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। श्री शर्मा ने बताया कि इस होली मेले में बच्चों के लिए पिचकारी, टी-शर्ट और कई आकर्षक सामग्री भी उपलब्ध है।

