Harda news : मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्रीउदय प्रताप सिंह ने ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि उपज मण्डी परिसर में नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा तथा भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान मंत्री उदयप्रताप सिंह को बताया कि ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हरदा जिले में लगभग 13 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में लगभग 1.60 लाख पौधे लगाये जा चुके है।