Harda news : मानसून के आमद के साथ ही गर्मी से तपते शहर को कुछ राहत की सास मिली हैं। हरदा शहर में बारिश का शिलसिला जारी हैं। सुबह से ही आसमान पर काले-काले बादल छाने से तपती गर्मी से थोड़ी राहत हुई थी। शाम होते होते शहर में छमाछम बादल बरसे जिससे मौसम की रंगत ही बदल गई। बादलों की गरज के साथ तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दी। मौसम में ठंडक छा गई। गर्मी से परेशान पशु पक्षीयों ने भी झुमकर बारिश का लुत्फ उठाया। पंड़ पौधों की भी बारिश की बुंदे पडऩे से हरे-भरे नजर आने लगें।
जिले में गत चौबीस घंटों में 3.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 1.8 मि.मी., टिमरनी में 0 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., रहटगांव में 18 मि.मी. व सिराली में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 73.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 113.6 मि.मी., टिमरनी में 49.6 मि.मी, खिरकिया में 24 मि.मी., रहटगांव में 91.4 मि.मी. व सिराली में 88.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 25 जून तक 54.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।