Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के नेतृत्व में जिले के कुल 17 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में उत्तीर्ण हुए है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हरदा जिले की कोई भी स्वास्थ्य संस्था एन.क्यू.ए.एस. उत्तीर्ण नहीं थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत कुल 20 स्वास्थ्य केन्द्रों का सर्वे किया गया, जिनमें से 17 स्वास्थ्य केन्द्र एन.क्यू.ए.एस. उत्तीर्ण हुए। उन्होने बताया कि शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट अनुसार जिले के 4 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत उत्तीर्ण घोषित किये गये है।

इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र बालागांव व कनारदा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी अंतर्गत नजरपुरा व मनियाखेड़ी शामिल है। डॉ. सिंह ने बताया कि इसके पूर्व जिले के 13 स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया के अंतर्गत जटपुरा स्वास्थ्य केन्द्र, मांदला स्वास्थ्य केन्द्र, पड़वा स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुरा स्वास्थ्य केन्द्र, मुहालकला स्वास्थ्य केन्द्र, महेंद्रगांव स्वास्थ्य केन्द्र व बम्हनगांव स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र टेमागांव, स्वास्थ्य केन्द्र चौकड़ी व स्वास्थ्य केन्द्र खमगांव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र बैड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र कमताड़ा व स्वास्थ्य केन्द्र पलासनेर राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के तहत चयनित हुए हैं।