पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
मध्य प्रदेश की हरदा जिले में दिवाली त्योहार उत्सव के मौके पर आम जनता द्वारा मिठाइयों का खरीद परोक्त की जाती है इसको मध्य नजर रखते हुए डॉक्टर सिद्धार्थ जैन खाद अधिकारियों को हरदा जिले के सभी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश जारी किए हैं जिससे खास सामग्री की शुद्धता पर जांच की जा सके और आम जनता को शुद्ध सामग्री का सेवन करने को मिल सके किसी भी तरह के मिलावट के खाद्य सामग्री को पाए जाने पर उसे प्रतिष्ठान पर कानूनी कार्रवाई कर की जाए जिसके तहत खाद्य अधिकारियों ने आज शहर में कहीं दुकानों के प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं जांच रिपोर्ट आने पर इन प्रतिष्ठानों पर कभी कोई गलत जांच रिपोर्ट आती है तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार दीपावली के उपलक्ष्य में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हरदा जिले में किराने दुकान, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आलमपुर में कस्तूरी डेयरी फॉर्म से मावा व पनीर, राठौर किराना सोडलपुर से चावल, दाल व मसाले, निशा स्वीट्स से पेड़ा व बर्फी, हनुमान किराना से चना दाल, तुअर दाल, मूंग दाल, जीरे व काली मिर्च तथा श्री कृष्णा स्वीट्स से पेड़ा व बर्फी खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच की गई। इसके पश्चात कस्तूरी डेयरी फॉर्म आलमपुर से मावा तथा होटल बागवान हरदा से दाल, चावल, तथा पनीर की सब्जी के सैंपल लिए गए। श्री कांबले ने बताया कि इन नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही आगामी त्यौहार दीपावली के उपलक्ष्य में की जा रही है। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले, केमिस्ट हेमंत कीर के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

