पावनसिटी टिमरनी हरदा

 संवाददाता ब्रजेश रिछारिया
टिमरनी- कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि जिला हरदा के मार्गदर्शन में टिमरनी विकासखंड के गांव गांव में कृषि रथ द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। दिनांक 11 फरवरी को ग्राम टेमागांव उन्द्राकच्छ भादूगांव कपासी डोलरिया नांदवा में कृषि रथ का संचालन किया गया। रथ संचालन के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से कृषि वैज्ञानिक डॉ ओपी भारती कृषि विभाग हरदा सहायक संचालक कृषि आरके मंडलोई कृषि विभाग टिमरनी कृषि विस्तार अधिकारी अजय परते टेमागांव सरपंच प्रतिनिधि गणेश पटेल सहित ग्राम पंचायतों के कृषकगण उपस्थित रहे। इस दौरान वैज्ञानिक द्वारा वर्तमान में रबी फसलों के कीट-बीमारियों की विभिन्न अवस्थाओं की पहचान लक्षण निदान के लिए समन्वित कीट प्रबंधन की विधि एवं आगामी फसल की तैयारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। सहायक संचालक द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे जैविक खेती नरवाई प्रबंधन मृदा स्वास्थ्य कृषि यंत्र एवं बायोगैस आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कृषि रथ के माध्यम से आज दिनांक 12 फरवरी 26 को रथ का संचालन सिरकंबा सोडलपुर से होते हुए आलमपुर में इस एक माह के रथ संचालन का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply